बाजरा, उड़द, तिल की फसलों
पर संकट, मुआवजे की मांग
आगरा। दो दिन से जारी भीषण बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा दी है। किसानों की खरीफ की फसल पर संकट पैदा हो गया है। इससे जिले भर के किसान परेशान हैं। समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने प्रशासन से किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।
विजय सिंह लोधी ने बताया कि तहसील आगरा, किरावली, अछनेरा, बाह व खेरागढ़ में हजारों किसानों की बाजरा, चावल, उड़द, तिल आदि की फसलें बिल्कुल तबाह हो गई हैं। कुदरत की मार ने किसानों को बेहाल कर दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस फसली नुकसान का राजस्व विभाग से जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए। इस सर्वे की रिपोर्ट तुरंत शासन को भेज कर किसानों को समय से मुआवजा दिया जाए। समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ी संख्या में किसान आंदोलन के लिए विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

0 Comments