Image

बेटी की मौत से दुखी समाजसेवी चिकित्सक को वर पक्ष धमका रहा

पीड़ित चिकित्सक को लेकर

सिंधी समाज में गहरा रोष

न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। समाज सेवी चिकित्सक डॉ. रोशन लाल को उनकी मृतक बेटी के ससुरालियों से मिल रही धमकियों को लेकर सिंधी समाज में गहरा रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने धमकाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरतलब है कि स्वामी बाग निवासी डॉ. राकेश रोशन लाल का मदिया कटरा पर क्लीनिक है। उन्होंने अपनी बेटी अंशिका की शादी 9 साल पहले पंजाब के मोहाली निवासी गौतम खन्ना के साथ की थी। उनके 5 साल और 3 साल के दो बेटे हैं। अंशिका की बहन नीलू चेलानी अमेरिका में रहती है। उनका आरोप है कि ससुराल में बहन का रुपयों के लिए उत्पीड़न किया जाता था। तीन नवंबर को अंशिका की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में वर पक्ष के आगरा में रहने वाले कुछ रिश्तेदार डॉक्टर को लगातार धमका रहे थे। इसके चलते उनको दिल का दौरा पड़ा।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों अध्यक्ष जीवतराम करीरा, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्यामदास  देवनानी, हेमंत भोजवानी,  सूर्य प्रकाश, परमानंद आतवानी, सुन्दर लाल हरजानी, बीजेपी पार्षद प्रकाश केशवानी व पूज्य सिंधी पंचायत दयालबाग के अध्यक्ष डॉ. किशोर बसंतानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने डॉ. रोशन लाल की पुत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सभी पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि डॉ. रोशन लाल को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वर पक्ष के रिश्तेदार डॉ. रोशन लाल पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह सरासर गलत है। पिता अपनी पुत्री की मौत से पहले ही गमजदा है, उस पर उसे धमकाकर और भी परेशान किया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि धमकाने  वाले रिश्तेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और डॉक्टर रोशनलाल को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।


Post a Comment

0 Comments