टी-20 में 3000 रन पूरे किये
न्यूज़ स्ट्रोक
दुबई। टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2021 में आज सोमवार को भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया। भारत ने अंतिम मैच में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया। भारत ने कुल 5 मैच खेले, जिसमें उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को भारत ने मात दी। अब टीम इंडिया स्वदेश लौटेगी।
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नामीबिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा और तीन हजार रनों पर पहुंच गए। इस मैच से पहले रोहित के खाते में 115 मैचों में 2982 रन थे। रोहित से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 94 मैचों में 3227 रन और न्यूजीलैंड के माटिर्न गप्टिल ने 107 मैचों में 3115 रन बनाए थे।
सबसे तीन 3 हजार रन (कम पारियां)
79 : विराट कोहली
101 : मार्टिन गप्टिल
108 : रोहित शर्मा
सबसे ज्यादा टी-20 रन
3227 - विराट कोहली
3115 - मार्टिन गप्टिल
3045 - रोहित शर्मा
2603 - एरोन फिंच
0 Comments