न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ/आगरा। 30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 35 सदस्यीय सीनियर वुशू टीम भोपाल पहुंच चुकी है। इससे पूर्व शुक्रवार को चयनित टीम की घोषणा चौक स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद की गई। 35 सदस्यों की टीम आगरा के लिए निराशाजनक रही। आगरा से केवल एक ही खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है।
ताओलू वर्ग में आगरा के भानु सिंह को जगह दी गई है। भानु ने हाल ही में आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। आगरा के कई अन्य खिलाड़ियों ने भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते थे। आगरा की मेजबानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता और इसमें प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि कम से कम दो या तीन खिलाड़ी टीम में जगह बना पाएंगे।
उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव मनीष कक्कड़ ने टीम की घोषणा की। टीम में ताओलू वर्ग में 16 और सांडा वर्ग में 19 खिलाड़ी चयनित हुए है। 30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू प्रतियोगिता आगामी 4 से 10 दिसंबर तक भोपाल की मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में आयोजित होगी।
यूपी की चयनित टीम इस प्रकार हैं:-
सांडा वर्ग :- सुनील वर्मा (गाजियाबाद), पुनीत सैनी, अपिल नागर, चेतन चौहान, ऋषभ, जतिन भाटी, चिंटू नागर, ज्योति, मनीषा भाटी (गौतमबुद्धनगर), अलंकार सैनी, अभिषेक बालियान (मुजफ्फरनगर), सूरज यादव-लक्ष्मण पुरस्कार (लखनऊ), सुनील यादव (जौनपुर), छवि, मिलन चपराना, माही राणा, विशाखा मलिक (मेरठ), प्रीति (बागपत), रूपल (बुलंदशहर)।
ताओलू वर्ग :- मोहित थापा, रजत राजपूत, रवि सूर्यवंशी, आयुष त्यागी, साक्षी जौहरी, विषम कश्यप, नेहा कश्यप (मेरठ), आदित्य गौतम, शिवांगी गोयल, मेनका सिंह, इरफान, सुष्मिता त्रिपाठी, श्वेता शर्मा, (लखनऊ), शिवम भाटी, चेतन चौहान (गौतमबुद्धनगर), भानु सिंह (आगरा)।
कोच : रामदास रावत (लखनऊ), आनंद भाटी (गौतमबुद्धनगर), मैनेजर : जितेंद्र कुमार (लखीमपुर खीरी)।
गौरतलब है कि आगरा से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में
भानु सिंह, अनाहिता, अनुष्का कुमारी और निखिल सोनी ने गोल्ड मेडल जीते थे। वहीं रिपुदमन सिंह, तेजस्विनी चौधरी, विप्लव सक्सेना, आदित्य, अभिनंदन, पीयूष, संदीप कुमार ने सिल्वर मेडल जीते थे।
0 Comments