अंडर-19 विंटर कप क्रिकेट में गौतम ऋषि और बैजंती देवी इंटर कॉलेज ने की जीत से शुरुआत

शहर में साल के पहले क्रिकेट

टूर्नामेंट का शानदार आगाज

 शुभम शर्मा और वरुण चाहर मेरा द मैच पुरस्कार प्राप्त करते हुए।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। गौतम ऋषि इंटर कॉलेज और बैजंती देवी इंटर कॉलेज ने आज रविवार को शुरू हुए विद्या शंकर शर्मा मेमोरियल अंडर-19 टी-20 विंटर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मैच जीतकर शानदार शुरुआत की। वर्ष 2022 के इस पहले अंडर-19 स्कूल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र उपाध्याय और उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल बाल्मीकि ने किया।

 मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र उपाध्याय। साथ हैं तपेश शर्मा, नितेश शर्मा तथा अन्य।

स्टार नेक्स्ट क्रिकेट ग्राउंड पर उद्घाटन मुकाबला गौतम ऋषि इंटर कॉलेज और जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, इसे गौतम ऋषि इंटर कॉलेज ने पांच विकेट से जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की ओर से देव ने 28 और गुलशन ने 26 रन बनाए। गौतम ऋषि के गेंदबाज अमन चौधरी, अखिल सिकरवार और शुभम शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
 जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम ऋषि पब्लिक स्कूल ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से रितिक सिंह ने 46 और लेखांश आजाद ने 37 रन बनाए। गोयनका के गेंदबाज अंकित, हर्षित, जतिन, हर्ष और देव ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शुभम शर्मा को आगरा कॉलेज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मनोज शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।
 दिन का दूसरा मुकाबला बैजंती देवी इंटर कॉलेज और गायत्री पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गायत्री पब्लिक स्कूल की टीम 17.4 ओवरों में 94 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से आरुष  गौतम ने 24 और मानव ने 30 रनों का योगदान दिया। बैजंती देवी इंटर कॉलेज की ओर से विमल कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। वरुण चौहान ने एक विकेट लिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैजंती देवी इंटर कॉलेज में 13.2 ओवरों में केवल तीन विकेट खोकर 97 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से वरुण चाहर के नाबाद 46 और शिवम रावत के नाबाद 24 रन बनाए। गायत्री के गेंदबाज कृष्णा निषाद और यशराज ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे वरुण चाहर को विनोद चौधरी और आकाश पचौरी ने पुरस्कार प्रदान किया।
अतिथियों का स्वागत चैंपियनशिप के सचिव तपेश शर्मा ने किया। मैच में अंपायर थे असीम पाल (बाबुल ) और द्रवित शर्मा। मैच की कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की। मैचों के दौरान
बैजंती देवी कॉलेज के निदेशक नितेश शर्मा, प्रबंधक योगेश शर्मा, सीनियर क्रिकेटर प्रेम प्रभात, राम राजपूत, प्रणव ठाकुर, अंकुर उदैनिया, अर्जुन उदैनिया, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


 विज्ञापन


Post a Comment

0 Comments