प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक चिंतनीय, जांच हो- मायावती



 न्यूज़ स्ट्रोक
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को अति चिंतनीय बताते हुए कहा कि यह गंभीर विषय है। इस पर कड़ा फैसला होना चाहिए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो।
मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अति-चिन्तनीय है। इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके। आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि पंजाब आदि राज्यों में होने वालेे विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं है। घटना को राजनीति से परे हटा कर देखा जाना चाहिए। घटना के सम्बंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जांच होने देना ही उचित है।


Post a Comment

0 Comments