| विनय शर्मा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान करते गोयनका चाहर एकेडमी के कोच लोकेंद्र चाहर। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। गोयनका चाहर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मास्टर कप-7 के पहले मैच में ताज टाइगर्स ने कैलाश वारियर्स को एक रोमांचक मैच में 13 रन से हरा दिया।
कैलाश वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले ताज टाइगर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ताज टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए। टीम के लिए विनय शर्मा 53 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। संतोष शर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। कैलाश वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय कदम ने तीन विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कैलाश वॉरियर्स ने शानदार शुरुआत की और 12 ओवर में बिना विकेट खोए 100 से ज्यादा रन बना लिए थे । इसके बाद पुनीत वशिष्ट ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया और मैच का पासा पलट गया। कैलाश वारियर्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। दिनेश पवार ने सर्वाधिक 71 रन और जयवीर ने 35 रन बनाए।
ताज की तरफ से गेंदबाजी में विनय शर्मा ने 3 विकेट और संतोष शर्मा ने 2 विकेट लिए। विनय शर्मा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार लोकेंद्र चाहर ने प्रदान किया। टूर्नामेंट का दूसरा मैच अगले रविवार ताज टाइगर्स तथा फोर्ट स्ट्राइकर के बीच खेला जाएगा।

| विज्ञापन |

0 Comments