आईएमए के डॉक्टर्स भी आये विनोद बंसल के समर्थन में

जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी

को मिला रहा जनता का साथ 

 आईएमए भवन तोता का ताल पर डॉक्टर्स से मुलाकात करते उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल। साथ हैं आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. डी. वी. शर्मा एवं अन्य।


न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 26 जनवरी। उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद बंसल को निरंतर जन समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस पर तोता का ताल स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के भवन में डॉक्टर्स के साथ हुई बैठक में डॉक्टर्स का उनको भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। विनोद बंसल ने कहा की यदि वह जीते तो आईएमए के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. तरुण सिंघल और डॉ. सुरेश कुमार सहित शहर के कई जाने-माने चिकित्सक शामिल रहे।
बाद में विनोद बंसल ने बूढ़ी का नगला में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर नगला पदी और दयालबाग क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर वोट मांगे। निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से परेशान लोग विनोद बंसल के रूप में अपना हमदर्द देख रहे हैं।  जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और बंसल जी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे रह रह कर गूंजते रहे।

 विज्ञापन 


इस दौरान मान्या शर्मा, मुईन, दिनेश गुप्ता, राजकुमार चौहान, राम प्रकाश निषाद, बच्चू सिंह प्रधान, विनोद लाल, राज किशोर श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह तिलक, सीपी सिंह एडवोकेट, संदीप मल्होत्रा, दीपू कुशवाह, चंद्रभान मथुरिया, राघवेंद्र उपाध्याय और एसके समाधिया प्रमुख रूप से साथ रहे।

Post a Comment

0 Comments