भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय मंत्र जाप



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए देशभर में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता महामृत्युंजय का जाप कर रहे हैं। इसी क्रम में आगरा में भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में महामृत्युंजय का जाप और भजन कीर्तन का आयोजन किया।
गौरतलब है कि बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का काफिल करीब 20 मिनट तक सड़क जाम में फंसा रहा था। यह पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। इसके बाद मोदी ने कहा था कि मैं जिंदा बच गया। इसी के बाद से पूरे देश में भाजपा आक्रामक हो गई है।
आज भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महामृत्युंजय का जाप व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मुहावरे को सच करके दिखाया 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब में जिस तरह से काफिला रोका गया, उसकी मैं कड़ी निंदा करती हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी महिला शक्ति कसम खाते हैं कि अगर प्रधानमंत्री जी का किसी ने बाल बांका करने की कोशिश भी की तो महिला शक्ति उसकी ईट से ईट बजा देगी। हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम सब देशवासियों के ऊपर इसी तरह बना रहे।
भारत महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी रेखा नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर महानगर की उपाध्यक्ष वंदना सिंह,  उपाध्यक्ष अपूर्वा सिंह, संध्या, भावना तेलंग, भावना शर्मा, मंडल अध्यक्ष निशा दुबे, मीडिया प्रभारी अनामिका मिश्रा आदि मौजूद रहीं।



Post a Comment

0 Comments