यूक्रेन के राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे, रूसी मीडिया का दावा




नई दिल्ली, 26 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दिन भी जंग जारी है। इस युद्ध को लेकर दोनों देशों की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इस बीच रूसी मीडिया एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन के  राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की (Zelensky) राजधानी कीव छोड़कर भाग गए हैं। 
बहराल रूस की सेना राजधानी कीव से 30 किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही यूक्रेन के राष्ट्रपति एक वीडियो जारी कर साफ कह चुके हैं कि वे देश छोड़कर कही नहीं जाने वाले हैं, वे अपनी अंतिम सांस तक देश के लिए ही लड़ते रहेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पर भी जोर दिया था कि कुछ लोग सोशल मीडिया की जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पूरा यूक्रेन एक साथ इस मुश्किल समय में रूसी सेना का मजबूती के साथ सामना कर रहा है।
इसके पूर्व राष्ट्रपति जेलेंस्की की प्रवक्ता यूलिया मेंडल ने कहा कि रूस की मीडिया झूठ बोल रही है। उन्होंने यूक्रेन नहीं छोड़ा है। अभी भी राष्ट्रपति कीव में ही हैं। चेक गणराज्य ने रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजे थे। चेक गणराज्य ने 30 हजार पिस्तौल, 7 हजार असॉल्ट राइफलें, 3000 मशीनगनें दी हैं। यूक्रेन को दर्जनों स्नाइपर राइफलें भी मिलेंगी। फ्रांस भी यूक्रेन को हथियार देगा।


Post a Comment

0 Comments