Image

मस्तानी शाम में उमंग के रंगों में डूबीं स्पाइसी गर्ल्स




- कार्निवल, गीत, संगीत और मस्ती के साथ खूब हुआ धमाल


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 मार्च। मस्तानी शाम, गीत, संगीत और डांस की मदहोशी भी। दिल की रूह को छूने वाले लता, रफी, मुकेश और किशोर के नगमे। मनोरंजक गेम्स। संस्कृति के विभिन्न रंगों के कुछ ऐसे ही फ्यूजन के साथ स्पाइसी शुगर संस्था की सदस्याओं ने कार्निवाल को इंजॉय किया। इस अवसर पर संस्था की सदस्याओं द्वारा हेंड मेड व ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट के स्टॉल भी लगाए।  
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत कर किया। ये शाम मस्तानी..., एक अजनबी हसीना से..., लैला मैं लैला...., दम मारो दम..., जैसे गीतों के साथ जादू तेरी नजर..., चांद सितारे फूल और खुशबू ये तो सारे पुराने हैं...जैसे मदमस्त गीतों पर जो मस्ती शुरू हुई जो देर शाम तक उमंग बनकर बिखरती रही। सदस्याओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। आकर्षक गेम में विजेता सदस्याओं को पुरस्कृत भी किया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से पूजा, रिम्पी, अनुप्रिया गोयल, पुष्पा पोपटानी, बबिता चौहन, जसप्रीत गुटाठी, सौम्या श्रीवास्तव, शिल्पा भाटिया, नीति जुनेजा, मीनल पारसवानी, तनूजा, राइना, रितु कपूर, वीना सचदेवा, शशि बंसल, नीरू, रेनू लाम्बा, शिखा जैन, पावनी, चांदनी आदि मौजूद रहीं। 

Post a Comment

0 Comments