Image

आगरा की छह क्रिकेटर यूपी टी-20 टीम की संभावितों में



आगरा, 01 अप्रैल। आगरा की छह महिला क्रिकेटर क्षमा सिंह, तनु काला, राशि कनौजिया, अनीता लोधी, अंजली सिंह और अलमास भारद्वाज का चयन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सीनियर  टी-20 टीम की 25 संभावित खिलाडिय़ों में किया गया है। उत्तर प्रदेश की टीम अपना पहला मुकाबला 18 अप्रैल को विदर्भा के विरुद्ध मोहाली (पंजाब) में खेलेगी।
क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज कुशवाह ने बताया कि तनु काला ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट आर्म और मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं और वर्तमान में आगरा डीआरएम ऑफिस में ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट मैं कार्यरत हैं।
क्षमा सिंह मध्यम क्रम की बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज हैं। क्षमा सिंह पूर्व में भी भारतीय ए टीम से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं। क्षमा आगरा रेलवे डीआरएम ऑफिस में एसएनटी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।
राशि कनौजिया ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। राशि का चयन कुछ दिन पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट के प्रशिक्षण शिविर में किया गया था।  राशि कनौजिया भी पूर्व में भारतीय महिला ए टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं।
अनीता लोधी शीर्ष क्रम की बल्लेबाज और राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाज  है और आगरा में रेलवे में कार्यरत हैं। अंजली सिंह मध्यक्रम की बल्लेबाज और राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। पूर्व मेंं अंजली सिंह अंडर-23 इंडिया चैलेंजर में ग्रीन की टीम से प्रतिभाग कर चुकी हैं। वहीं अलमास भारद्वाज का पहली बार उत्तर प्रदेश की सीनियर टी-20 टीम में चयन किया गया है। अलमास भारद्वाज राइटर हैंड लेग स्पिन गेंदबाजी करती हैं पूर्व में वह उत्तर देश की अंडर-19 टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments