✌कैबिनेट मंत्री बनने पर पहली बार आगरा पहुंचे योगेन्द्र उपाध्याय का भव्य स्वागत
👍ढोल नगाड़ों संग पुष्प वर्षा, सजे मंच, वॉटर वर्क्स पर बुलडोजर की झांकी
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 03 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री बनने पर पहली बार आगरा पहुंचे विधायक योगेन्द्र उपाध्याय का शहरवासियों और भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार और मंच सजे। देशभक्ति और भजन की स्वरलहरियों संग झांकियां सजाई गईं। वॉटर वर्क्स चौराहे पर जेसीबी मशीन से बुलडोजर की झांकी सजाकर जयश्री राम, भारत माता और बुलडोजर वाले बाबा के जयकारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। वॉटर वर्क्स से लेकर शहर की अंदरूनी बस्तियों से होते हुए वह वह अपने निज निवास पहुंचे। इस बीच लगभग 52 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
प्रातः से ही कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के स्वागत की तैयारियां शहर में प्रारम्भ हो गईं थी। जगह-जगह स्वागत द्वार, मंच, पुष्प व गुब्बारों की सजावट और देश भक्ति के गीतों से शहर गूंजने लगा। दोपहर तक भाजपाई और शहरवासी उनके आगमन रूट पर स्वागत के इंतजार में एकत्र होने लगे। एक-एक मंच के पास सैकड़ों की संख्या में लोग जमा थे। योगेन्द्र उपाध्याय के स्वागत का सिलसिला ट्रांस यमुना क्षेत्र से ही प्रारम्भ हो गया। माला और दुपट्टा पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आगरा आगमन पर योगेन्द्र उपाध्याय के काफिले के साथ मुख्य रूप से पुष्पेन्द्र त्रिवेदी, आलोकिक उपाध्याय, सीयाराम प्रजापति, शिवम त्यागी, धीरज जैन, निशू कपूर, वात्सल्य उपाध्याय, रवि दुबे, राजकुमार पथिक, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी आदि मौजूद थे।
आगरा कॉलेज के पास हुआ मयूर व
चरकुला नृत्य, गरीबों को दी सामग्री
योगेन्द्र उपाध्याय के आगरा आगमन में आगरा कालेज के पास ताज मण्डल भाजपा ने वृन्दावन की मंडली द्वारा मयूर व चरकुला नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को कपड़े व रसोई की आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।
यहां इन्होंने किया स्वागत
- -गोयल हॉस्पीटल पर पवन समाधिया।
- -रामबाग चौराहा द्वार पर मंगल सिंह चौहान।
- -वाटर वर्क्स चौराहा द्वार पर टीएन अग्रवाल।
- -मस्ता की बगीची द्वार पर पप्पू मस्ताना।
- -कृष्णा कालोनी द्वार पर मंगू भाई।
- -जीवनी मंडी चौराहा द्वार पर किशन खंडेलवाल, राजा बनर्जी।
- -भैरों मंदिर द्वार पर दीपक खरे, विष्णु कटारा।
- -बेलनगंज तिकोनिया द्वार पर अनुराग चतुर्वेदी।
- -बेलनगंज चौराहा द्वार धीरज जैन।
- -पथवारी द्वार पर योगेश भारद्वाज, राजेश शर्मा।
- -धूलियागंज द्वार पर स्वरूपचंद शर्मा, राठौर मंदिर द्वार पर सुनील राठौर।
- -बीपी ऑयल मिल माईथान पर ज्ञानी कुलविन्दर।
- -घटिया चौराहा द्वार पर बच्चू सिंह पार्षद।
- -रघुनाथ टॉकीज द्वार-1 पर बिरजू गुप्ता।
- -रघुनाथ टॉकीज द्वार-2 पर ब्राह्मण महासभा आगरा की ओर से।
- -खटीकपाड़ा द्वार पर शिवकुमार राजौरा।
- -चित्रा सिनेमा चौराहा द्वार पर पंकज माहौर।
- -कालीबाड़ी चौराहा द्वार पर राजेश अग्रवाल, विपुल मित्तल।
- -भगत सिंह चौराहा नूरी दरवाजा पर संक्रेश शर्मा।
- -राजामंडी चौराहा द्वार पर ललित शर्मा।
- -इमरजेंसी द्वार श्यामबाबू शर्मा, केशव मण्डल।
- -आगरा कॉलेज द्वार-1 पर धर्मवीर सिंह, द्वार-2 पर चौ. देवीदास प्रजापति, द्वार-3 पर कुनाल विराट।
- -नागरीप्रचारिणी द्वार पर ज्ञानेन्द्र कुलश्रेष्ठ।
- -नालबंद चौराहा द्वार पर नवीन प्रजापति, राजेश प्रजापति।
- -नालबंद चौराहा पैट्रोल पम्प के पास होटल एंड रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन की ओर से।
- -सुभाष पार्क चौराहा द्वार पर डॉ. प्रदीप उप्रैती, शिवाजी मण्डल।
- -सुभाष पार्क गेट पर अभिनव उपाध्याय।
- -धाकरान चौराहा द्वार पर राजवीर धाकड़, निहाल सिंह धाकड़।
- -नगला धाकरान द्वार पर ओमप्रकाश धाकड़, महेन्द्र धाकड़।
- नार्थ ईदगाह चौराहा पर मंगल सिंह धाकड़, अनिल कोहली। इसके उपरान्त निस निवास पहुंचे।
विज्ञापन
0 Comments