न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 01 अप्रैल। सिंधु नगरी महोत्सव में कल भगवान झूलेलाल की सैकड़ों ज्योतियों का विसर्जन होगा। दो अप्रैल को आयोजित होने जा रहे सिंधु नगरी महोत्सव के लिए साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में बल्केश्वर घाट पर सिंधुनगरी महोत्सव का आयोजन सिंधी एकता दिवस के रूप में किया जाएगा। यहां भगवान झूलेलाल की ज्योतियां यमुना मैया में विसर्जित की जाएंगी। अध्यक्ष महेश कुमार सोनी व महासचिव मनोहर लाल हंस ने बताया कि सिंधुनगरी के रूप में बल्केश्वर घाट को जगमग रोशनी से भव्य रूप में सजाया जाएगा।
वॉटर वर्क्स से लेकर बल्केश्वर घाट तक पांच मुख्य द्वार सजेंगे। साईं लीलाशाह की झांकी भी सजेगी। वहीं भजन संध्या में समाज के कलाकारों द्वारा लोकगीत व भक्ति के स्वरों की राग यमुना किनारे पर बहेंगे। सफाई अभियान में मुख्य रूप से मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र त्रिलोकानी, रामचंद्र हंसानी, गिरधारी करमचंदानी, नंदलाल आसवानी, राजू खेमानी, खेमचंद तेजानी, मनोहरलाल बसंतानी, महेश मदनानी आदि उपस्थित थे।
0 Comments