Image

नेशनल जूनियर कुश्ती में सुधा बघेल ने जीता कांस्य पदक

 


न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 03 अप्रैल। आगरा की रेसलर सुधा बघेल ने जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। सुधा की यह कामयाबी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। सुधा ने पटना (बिहार) में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंंडिया द्वारा 29 से 31 मार्च तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भागीदारी की और 59 किलो भार वर्ग में चार मुकाबले खेल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। सुधा का चयन अब लखनऊ में लगने वाले इंडिया कैंप के लिए हुआ है। सुधा बघेल की कामयाबी से आगरा के सभी पहलवानों और उसके अभिभावकों ने खुशी जताई।


Post a Comment

0 Comments