18 साल के हमलावर ने
21 लोगों की हत्या की
वॉशिंगटन, 25 मई। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में 18 साल के एक बंदूकधारी ने प्राथमिक स्कूल में घुसकर 19 बच्चों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर समरूपता हाई स्कूल का छात्र है। जांचकर्ताओं का कहना है कि संदिग्ध एक हैंडगन, एक एआर-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल और उच्च क्षमता वाली मैगजीन से लैस था। अमेरिकी इतिहास की सबसे निर्मम हत्याओं में शामिल टेक्सास की इस गोलीबारी के जिम्मेदार हमलावर सल्वाडोर रामोस ने स्कूल से पहले अपनी दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर रामोस भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।
कुछ ही देर में जमीन पर खून था। लाशें पड़ी थीं। रोने चीखने की आवाजें थी। घायलों की करहाने की आवाजें थी। सहमी हुई आंखें थीं। डर था, गुस्सा था। हर वो चीज थी जो किसी युद्ध के मैदान में हो सकती थी। बस जगह युद्ध का मैदान नहीं, एक स्कूल का मैदान था।
मरने वालों में सात से 10 साल के छोटे बच्चे थे जो टेक्सस के उवाल्डे स्थित रॉब एलिमेंट्री स्कूल में पढ़ने आए थे। वे बहुत उत्साहित थे क्योंकि दो दिन बाद ही स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद होने वाला था। उससे पहले स्कूल में एक उत्सव की तैयारियां चल रही थीं। अब सिर्फ मातम मनेगा।

अमेरिका में सब्जी की तरह खरीद सकते हैं बंदूक
अमेरिका में सब्जी की तरह से लोग बंदूक खरीद सकते हैं। इनमें एआर-15 जैसी सेमी ऑटोमेटिक राइफलें भी शामिल हैं। यही वजह है कि अमेरिका में अक्सर गोलीबारी में सामूहिक हत्या की खबरें आती रहती हैं। अमेरिका में गन कंट्रोल कानून 1968 कहता है कि राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
हमलावर रामोस हाई स्कूल का छात्र था और 18 साल का हो गया था और उसने वयस्क होते ही सबसे पहले AR-15 राइफल उठाकर 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
हमलावर रामोस हाई स्कूल का छात्र था और 18 साल का हो गया था और उसने वयस्क होते ही सबसे पहले AR-15 राइफल उठाकर 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

0 Comments