चोरी की गाड़ी बेचने जा रहे दो शातिर पुलिस ने धर दबोचे


- कमला नगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा, यमुना किनारे छुपाई गाड़ियां बरामद


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 जून। थाना कमलानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की एक्टिवा को बेचने जा रहे दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह एक्टिवा , एक पल्सर बाइक और एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
 थाना कमलानगर पुलिस रात में शनि चौक पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक्टिवा पर दो युवक  आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर वो गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने शक होने पर दौड़ाया तो हड़बड़ाहट में उनकी गाड़ी फिसल कर गिर गई। पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छह एक्टिवा और एक बाइक बरामद की है। एसएसपी सुधीर कुमार के अनुसार पूछताछ में आरोपियों के नाम मनोज और विष्णु प्रकाश में आये हैं। आरोपियों ने बताया कि जो बाइक उनके पास मिली है, वो बाइक विष्णु की मां के नाम है। वो लोग बाइक से घूमते थे और मौका देखकर एक्टिवा चोरी कर उसे यमुना नदी के पुल के नीचे छिपा देते थे। वो सारी चोरी की गाड़ियां लोडर टेम्पो में लादकर बेचने जा रहे थे। बाइक खराब होने के कारण चोरी की एक्टिवा से लोडर टेम्पो लेने जा रहे थे और पकड़ गए। आरोपी विष्णु पर 13 और मनोज पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

0 Comments