घनश्याम मीणा फिरोजाबाद के नए नगर आयुक्त होंगे, प्रेरणा शर्मा का तबादला


👉मंगलवार देर शाम 11 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए
 

न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ/फिरोजाबाद । घनश्याम मीणा फिरोजाबाद के नए नगर आयुक्त होंगे। अब तक यहां तैनात प्रेरणा शर्मा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है।
यूपी में ट्रांसफर आदेश की लाइन लगी हुई है। मंगलवार देर शाम एक बार फिर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस बार 11 आईएएस अफसरों को ट्रांसफर आदेश दिया गया। जारी तबादला सूची में धनश्याम मीना सीडीओ अंबेडकरनगर से नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर भेजे गए हैं।
इसके अलावा अंबेडकरनगर, रामपुर, बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी और  सहारनपुर के नगर आयुक्त बदले गए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार प्रेम प्रकाश मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा कानपुर नगर, प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा भेजा गया है। इसी प्रकार सुधीर कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांदा से सीडीओ अंबेडकरनगर, ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त सहारनपुर से संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाए गए हैं। गजल भारद्वाज सीडीओ रामपुर से नगर आयुक्त सहारनपुर, नंद किशोर कलाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से सीडीओ रामपुर, पूर्ण वोहरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर से सीडीओ बिजनौर बनाए गए हैं। महेंद्र प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से अपर आयक्त मेरठ मंडल, अनिल कुमार सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा विभाग से प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ, खेमपाल सिंह एडीएम नगर पूर्वी लखनऊ से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक प्रशासन सहकारिता बनाए गए हैं।
 

Post a Comment

0 Comments