Image

शाम ए अवध: होटल हॉलिडे इन आगरा में अवधी फूड फेस्टिवल की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस को खासतौर

से सेलिब्रेट कर रहा होटल



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस कल है। इस बार तो इसका उत्साह पूरे देश में दिख रहा है। दरअसल इस वर्ष हम अपनी आजादी का 75 वां स्वर्ण जयंती दिवस मना रहे हैं। हर कोई अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। होटल हॉलिडे इन आगरा ने भी इस जश्न को मनाने के लिए खास तैयारी की है 
हॉलिडे इन की टीम अपने रेस्तरां कैफे जी में "शाम-ए-अवध" नामक अवधी फूड फेस्टिवल को ले कर आये है। अवध के आकर्षक इतिहास की तरह, अवध के व्यंजन भी खास हैं। हॉलिडे इन आगरा में सेलिब्रिटी शेफ रहमान मुजीबुर और उनकी खानसामा टीम द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए अवधी व्यंजनों के उत्तम स्वाद का अनुभव करें।
शेफ रहमान और प्रशांत गोयल ने अपनी टीम के साथ काकोरी कबाब, गलावती कबाब, गोस्ट बुर्रा, मुर्ग बर्रा, मुर्ग टिक्का मिर्जा हस्नु, बोंग जफरानी नेहारी, मुर्ग अवध कोरमा, यखनी पुलाव, गोश्त बिरयानी, खास मुर्ग पुलाव जैसे बेहतरीन व्यंजनों की एक श्रृंखला बनाई है। यह अवधी फूड फेस्टिवल शाकाहारी और मांसाहारी सभी के लिए खास हैं।

Post a Comment

0 Comments