-माध्यमिक विद्यालयों की प्रतियोगिता के पहले दिन हुई कई स्पर्धाएं
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 09 नवम्बर। 66वीं माध्यमिक विद्यालयीय आगरा जनपदीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम सदर बाज़ार पर बुधवार को हुआ। इसमें अंडर-14, 17 और 19 वर्ष बालक एवं बालिका स्पर्धाओं को आयोजन हो रहा है, जो 11 नवंबर तक चलेगा।
उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने मांं सारस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए। पिछले चैम्पियन अकोला क्षेत्र के आकाश ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई व मशाल प्रज्ज्वलित कर मशाल लेकर पूरी मैदान का चक्कर लगाया गया।
एमडी जैन इंटर कॉलेज छात्रों द्वारा मलखम्ब का शानदार प्रदर्शन किया। केदार नाथ सेकसरिया कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में पूरे आगरा जनपद के लगभग 200 से अधिक बालिकाएं, 350 से अधिक बालक एवं 50 से अधिक खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बालिकाएं अपने विद्यालयों के माध्यम से प्रतियोगिता में सीधे प्रतिभाग कर रहीं हैं जबकि बालक 12 संकुलों/क्षेत्र के माध्यम से चयनित खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. चतुर सिंह, डॉ. अतुल कुमार जैन, डॉ. जीएल जैन, दिनेश कान्त सिंह, कुलदीप जैन, नवीन कान्त शर्मा, डॉ. राम निवास मुदगल, के. लाल, डॉ. ममता शर्मा, कुमुद ग्रोवर, अरुण लता पाठक, शालिनी गर्ग, नीलम चतुर्वेदी, डॉ. रचना शर्मा, अरुणा सिंह, आराधना सिंह, वर्षा जैन व मालती वर्मा आदि मौजूद रहे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जयवीर सिंह यादव, चौधरी हरपाल सिंह चाहर, पंकज शर्मा, राजेश गुप्ता, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, दिग्विजय सिंह, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, केपी सिंह यादव, शाहतोष गौतम, अमित शर्मा, ललित पाराशर, गोविन्द सिंह, एनके बिन्दु, राम केवल यादव, राम अवध भदौरिया, बिजेन्द्र सिंह सोलंकी, बिजेन्द्र भारद्वाज, रामेन्द्र शर्मा, वीरेन्द सिंह तोमर, शिखा झिंगरन,कविता झिंगरन ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा और संजय नेहरू ने किया।
आज के विजेता: लॉन्ग जम्प अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग प्रथम:- अरबाज खान (एसएन इंटर कॉलेज, किरावली) द्वितीय देवेन्द्र चैधरी (राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बरहन) तृतीय:- विवेक (नगला विष्णु ,खेरागढ़)। डिस्कस थ्रो अंडर-17 वर्ष बालिका वर्ग प्रथम:- मनोरमा (लक्ष्मी इंटर कॉलेज, करहरा) द्वितीय दिव्यांशी (लक्ष्मी इंटर कॉलेज, करहरा) तृतीय:- गुन्जन शर्मा (आरबीएस इंटर कॉलेज)
0 Comments