न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 नवम्बर। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा लिटिल एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ट्रांस यमुना में अंडर - 15 जिला सलेक्शन शतरंज प्रतियोगिता बालक वर्ग में श्रेयस सिंह ने और बालिका वर्ग में कनक दुबे ने जीत ली है।
ओपेन तथा बालिका वर्ग में खेली गई इस प्रतियोगिता में 71 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। ओपेन वर्ग में सात राउंड खेले गए, जिसमें एयर फोर्स स्कूल के श्रेयस सिंह ने सातों मैच जीतकर अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। दूसरा स्थान आगरा पब्लिक के मन अग्रवाल, तीसरा स्थान सेंट पीटर्स के पार्थ भटनागर व चौथा स्थान गायत्री पब्लिक के व्योम ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पांच राउंड खेले गए, जिसमें सेंट एंड्रयूज की कनक दुबे अजेय रहते हुए विजेत बनीं। दूसरे स्थान पर सेंट पॉल्स की सानवी शर्मा रहीं। होली पब्लिक की इप्सा ने तीसरा तथा सेंट पॉल्स की साध्वी ने चौथा स्थान पाया। इस प्रतियोगिता से दोनों वर्गों के प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी गाजियाबाद में 12 नवंबर से आयोजित होने वाली स्टेट अंडर -15 में शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाडिय़ों संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव व विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री इशिता उपाध्याय ने पुरुस्कृत किया। आयोजन सचिव संजय दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक जितेंद्र शर्मा, अशिंद्र यादव, वैष्णवी यादव व दीपक कश्यप रहे तथा मंच संचालन साहिल अग्रवाल ने किया।
0 Comments