न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 04 नवंबर। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा लिटिल एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ट्रांस यमुना में अंडर-15 जिला सिलेक्शन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन छह नवंबर को किया जाएगा। ओपेन तथा बालिका वर्ग में खेले जानी वाली इस प्रतियोगिता से दोनों वर्गों के प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी गाजियाबाद में 12 नवंबर से आयोजित होने वाली स्टेट अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि वह खिलाड़ी जिनका जन्म एक जनवरी 2007 के बाद का है, प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन आज सायं सात बजे तक आयोजन सचिव संजय दुबे से मोबाइल नंबर 8218505273 पर करा सकते हैं।
0 Comments