न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 जनवरी। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित आगरा डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड सलेक्शन शतरंज प्रतियोगिता शहर के अनुभवी खिलाड़ी आबिद अली ने जीत ली है। महिला वर्ग में तुषिता गुप्ता विजेता रहीं।
लिटिल एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ट्रांस यमुना में खेली गई इस प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पुरुस्कार वितरण एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने किया।
सचिव संजय दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 68 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। आबिद अली शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सात राउंड में से साढ़े छह अंक बनाते हुए चैंपियन बनने में सफल रहे। दूसरे तथा तीसरे स्थान पर टाई रहा। टाई ब्रेक के आधार पर श्रेयश सिंह छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और संचय दुबे छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रयागराज में चार से पांच फरवरी तक होने वाली स्टेट रैपिड चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला वर्ग में तुषिता गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सानवी शर्मा, तीसरे स्थान पर इप्सा देव रहीं। अंडर-9 में अथर्व अग्रवाल प्रथम, अद्विक द्वितीय तथा ईशान्या तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-11 में श्लोक जैन प्रथम, अवनीश द्वितीय और दिव्यांश तृतीय रहे। अंडर-13 में पार्थ गुप्ता प्रथम, आदर्श तृतीय और देवांश तृतीय रहे। निर्णायक अशींद्र यादव, वैष्णवी यादव , जितेंद्र शर्मा व दीपक कश्यप रहे । मंच संचालन कुमुद सिंह ने किया।
0 Comments