मुकेश शर्मा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अप्रैल। श्री दिगम्बर जैन इण्टर कालेज धूलियांगज के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्विरोध प्रांतीय कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा व जिलामंत्री डॉ. विशाल आनन्द ने बताया क प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व सदस्य विधान परिषद ने प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया। मुकेश शर्मा लम्बे अरसे से जनपद आगरा एवं मण्डल आगरा के पदाधिकारी रह चुके हैं।
मुकेश शर्मा की नियुक्ति पर प्रांतीय मंत्री उत्तम कुमार शर्मा, मंडलीय मंत्री भीष्मभद्र लवानियां, प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रागिनी शर्मा, उपाध्यक्ष विमल शर्मा, संघर्ष समिति संयोजक जितेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सारस्वत, खेमचन्द, भूपेन्द्र सिंह, प्रभात समाधिया, अरुणकांत लवानियां, परवेज कुरैशी, अंकित शर्मा, नीतेश अग्निहोत्री, नूतन अग्रवाल, अर्चना यादव, बबीता जैन, डॉ. अनिल वशिष्ठ आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments