Image

मंडलीय नेहरू हॉकी में आगरा की टीमें चैंपियन, मथुरा रहा उपविजेता


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में आगरा ने जीत ली है। दोनों ही वर्गों में मथुरा जनपद उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के संरक्षक प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप जैन और नीलम यादव ने बताया कि अंडर-15 और 17 वर्गों में चार-चार जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किशन कुमार यादव, मास्टर हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, नीलम यादव, भरत सिंह, शंकर देव तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
अंडर-17 वर्षीय आयु वर्ग के फाइनल में आगरा जनपद टीम ने मथुरा को  7-4 से हराकर मंडलीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं 15 वर्षीय वर्ग में आगरा (खालसा इंटर कॉलेज आगरा) की टीम ने मथुरा जनपद को 6-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई ने विजेता तथा उपविजेता टीम को 1100-1100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
पुरस्कार वितरण सरदार जगदीप सिंह साहनी, वीरेंद्र सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉ. राजवीर सिंह, महेश चंद त्यागी, चौधरी हरपाल सिंह चाहर आदि ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रीनेश मित्तल, अनिल कुमार, रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, राजेश गुप्ता, महावीर प्रसाद अग्रवाल, पद्मावती बघेल, कुमारी रश्मि, ममता शर्मा, राखी सिंह, कीर्ति अवस्थी, खुशबू, चौधरी लक्ष्मी नारायण यादव मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला प्रभारी संजय नेहरू ने किया।

Post a Comment

0 Comments