Image

Hariyali Teej: गीत-मल्हार और रैम्प वॉक के संग, रोटरी ग्रेस ने घोले तीज के रंग


 - रोटरी क्लब आगरा ग्रेस के तीजोत्सव में स्वास्थ्य, स्वच्छता और हरे-भरे वातावरण का संदेश

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 अगस्त। हर ओर से गूंजी धुन सावन के मल्हार की। इत-उत से जुटीं सखियां, आई रितु तीज त्योहार की। हरा-भरा आवरण ओढे़ हुए यह नजारा था आगरा में महिलाओं के रोटरी के तीजोत्सव का।
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा बाईपास स्थित होटल में तीजोत्सव मनाया गया। क्लब अध्यक्ष डा. नीलम मल्होत्रा ने कहा कि क्लब ने तीज का त्योहार आज पूरे उत्साह के साथ मनाया। अलग-अलग गुथी हुई साड़ियों में महिलाओं ने आकर्षक रैम्प वॉक की। विभिन्न खेलकूद, कविता एवं गायन प्रतिस्पर्धाएं हुईं।
सचिव शीनू कोहली ने कहा कि सावन के इस महीने में हमारे चारों ओर धरा धानी श्रंगार से सुशोभित होती है। इसे देखकर हर किसी का मन बावरा होने लगता है। पूरे वर्ष हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि हम जितने अधिक से अधिक पौधे रोपकर हरे-भरे वातावरण को बढ़ा सकते हैं बढ़ाएं। संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जो हमें बताता है कि हरा-भरा स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अनमोल है। 
संथापक सचिव अशु मित्तल ने बताया कि तीज के त्योहार पर सुहागिनें लंबे और सुखी विवाहित जीवन के लिए पूजन करती हैं। गौरी-शंकर का पूजन होता है। माता-पार्वती से सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। इस अवसर पर मीनाक्षी मोहन, रुनू दत्ता, रुचि अग्रवाल, अंजली बावरी, पूजा बंसल, अनुपमा बोहरा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रमों की श्रंखला में सावन थीम पर गीत-मल्हार, अंताक्षरी सहित विभिन्न गतिविधियां हुईं। सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहने, झूलों को फूलों आदि से सजाया गया।

Post a Comment

0 Comments