यूपी स्टेट किक बॉक्सिंग में आगरा मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा



-पहले दिन खेले गए रोचक मुकाबले

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 26 नवम्बर। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन जिला आगरा द्वारा मिल्टन  पब्लिक स्कूल अवधपुरी में आयोजित उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग के पहले दिन आगरा और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अथिति मिल्टन स्कूल के डायरेक्ट राहुल राज, प्रधानाचार्य एमडी स्कूल जेएस भदौरिया, अध्यक्ष एचआर एसोसिएशन आगरा राजेश मिश्रा,  प्रधानाचार्य बीडी कॉवेंट स्कूल दीप्ति कोहली, जिला वुशू अध्यक्ष प्रमोद कुमार, यूपी किकबॉक्सिंग अध्यक्ष योगेश, रूपेश अग्रवाल, रिपुदमन सिंह, मनोज कुमार पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
चैंपियनशिप में आगरा, बनारस, बलिया, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, लखनऊ, मऊ, सिद्धार्थ नगर, शाहजहांपुर के करीब 200 से 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
पहले दिन आगरा, मेरठ, और सिद्धार्थ नगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। निर्णायक मंडल में आगरा से आलोक कुमार, सौम्या मिश्रा, तेजास्विनी चौधरी, निखिल सारस्वत, शिवप्रताप चौहान, कुमकुम चौधरी, तान्या चौहान, लखनऊ से आकाश मौर्य, बनारस से शैलेश सिंह, आकाश गुप्ता, रामपुर से प्रेम सिंह, मेरठ से मोहमद आलम, बस्ती से करुणेश मानी पाठक, सिद्धार्थ नगर से आलम रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवजीत घोष प्रबंधक एंग्लो बंगाली स्कूल, ब्रिजेश कुमार, पुस्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अनुराग  उपस्थित रहे।

पहले दिन के स्वर्ण विजेता
जगत प्रिया(शाहजहांपुर), श्रेेया (शाहजहांपुर), शानवी (मेरठ), रक्षिता (मेरठ), अनजानी बाजपेई (लखनऊ), तन्वी (आगरा), तनुश्री (मेरठ), अंचल पांडे (वाराणसी), शिवानी पाराशर(आगरा),हर्षिका (मेरठ), सोनाक्षी (आगरा), अंजली (शाहजहांपुर), भक्ति (आगरा), अवनी (आगरा), गुंजन (आगरा), राशी (लखनऊ), नेहा बघेल (आगरा), प्रियांशी (मेरठ), खुशी शर्मा (आगरा), अंशिका राज (आगरा), प्रीति भारती (सिद्धार्थ नगर), हिमानी (आगरा), पूर्वा (मेरठ), रविता (लखनऊ), मान्या मिश्रा (आगरा), श्रेया सिंह (लखनऊ), अनुष्का विमल (लखनऊ) तान्या (आगरा),  इशिका (आगरा)।



Post a Comment

0 Comments