-सर्दी, बुखार, इंफेक्शन के साथ आंखों की समस्या के मरीजों की सबसे अधिक संख्या
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11 फरवरी । महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में डेढ़ हजार लोगों से अधिक मरीजों ने लाभ लिया। सर्दी, बुखार, जोड़ों में दर्द के साथ, एलर्जी, आंखों में जलन, करकराहट व नजर दोष की समस्या के मरीज भी शिविर में पहुंचे। महिलाओं के साथ बच्चों में भी लगभग 20 फीसदी से अधिक खून की कमी (एनीमिया) की समस्या मिली। मोतिया बिन्द के निशुल्क ऑपरेशन के लिए 160 मरीजों की चयन किया गया।
शिविर प्रारम्भ होने से पूर्व महाराजा अग्रसेन सेवा समिति व अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री बीडी अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, घनश्याम दास, महावीर मंगल, मुरारीप्रसाद, संजय अग्रवाल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, प्रियकांत, जितेन्द्र, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल, राम रतन मित्तल, प्रेमचंद अग्रवाल, ओपी होयल, मुन्नालाल, महेश, नवल किशोर, घरमवीर, उज्ज्वल आदि उपस्थित थे।
नि:शुल्क मोतिया बिन्द के ऑपरेशन के लिए 160 मरीजों का चयन
शिविर में आंखों की समस्या लेकर 500 से धिक मरीज पहुंचे, जिनमें 160 मरीजों का चयन नि:शुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए किया गया है। 14 फरवरी के बाद से प्रतिदिन 10 मरीजों के ऑपरेशन प्रारम्भ कर दिए जाएंगे।
इन डॉक्टरों ने दीं नि:शुल्क सेवाएं
शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शांतनु चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय शर्मा, फिजीशियन डॉ. एसके कश्यप, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. शैलजा शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीके तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदित गुप्ता, मेडिसिन के डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. केएम अग्रवाल, डॉ. एचसी साहनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. जगत पाल सिंह अपनी निशुल्क सेवाएं दीं।



0 Comments