-108 कुण्डीय महायज्ञ शुरू, दोपहर में भागवत कथा और शाम को रासलीला में भी उमड़ी भीड़
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 11फरवरी। महामायी कामाख्या देवी के जयकारों और 108 यज्ञ कुण्डों में प्रज्ज्वलित पावन अग्नि ने समस्त वातावरण को पवित्र बना दिया। हर तरफ दैवीय प्रभाव के साथ महामायी कामाख्या व भैरव बाबा की ध्वजाएं लहरा रही थीं। आसाम व मिथिलानगरी से आए आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ सर्वप्रथम गौ पूजन के उपरान्त 108 यज्ञ कुण्डों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया।
यज्ञ से पूर्व परिसर में 56 देवी देवताओं की मूर्तियों की भी विधि विधान के साथ पूजन किया गया। संत स्वामी श्री कीर्तिनाथ जी महाराज जी के नेतृत्व में प्रात: यज्ञ के बाद दोपहर दो बजे पुन: यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ महामायी के नाम की आहूतियां दी गईं। दोपहर को कथा वाचक संजय शात्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भक्तिमय व संगीतमय वर्णन किया गया। संध्या काल में रासलीला के मंचन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वंदना मेड़तवाल, अजय गोयल, राहुल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, डॉ. सुभाष भारती, प्रीतम सिंह लोधी, जयशिव छोकर, वीरेन्द्र मेड़तवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।


0 Comments