राम कथा में श्री राम के विवाह के दौरान हर्ष और उल्लास से झूमे श्रोता, हुई पुष्प वर्षा




न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 04 अप्रैल। लगड़े की चौकी क्षेत्र के शास्त्री नगर में जारी श्री रामकथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा व्यास भरत उपाध्याय ने प्रभु श्री राम समेत चारों भाइयों के विवाह का वर्णन किया।
कथा के दौरान श्री राम जी की ‘अजब बारात अवध से मिथिला चली’ इस भजन पर पूरा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु मस्ती में झूमने लगे। 



भरत उपाध्याय ने कहा कि जनकपुरी में सीताजी और रामजी के विवाह की तैयारियां चल रहीं थीं तो अयोध्या में भी कम उत्साह नहीं था। सब लोगों ने जब यह समाचार पाया कि श्रीराम का भाइयों सहित विवाह होने जा रहा है तब घर-घर बधावे होने लगे। चौदहों लोकों में उत्साह भर गया कि जानकी जी और श्रीरघुनाथजी का विवाह होगा। यह शुभ समाचार पाकर लोग प्रेम-मग्न हो गए और रास्ते, घर तथा गलियां सजाने लगे। कथा पंडाल में भी राम जी के विवाह के उपलक्ष्य में फूलों की होली हुई। 
दिन की कथा के अंत में राम कथा की आरती भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद गुप्ता ने की। इस दौरान कथा में महंत गोविंद गुरु, गोपी गुरु, जीतू अग्रवाल, श्याम उपाध्याय, पार्षद श्रीराम धाकड़, ललित शर्मा, ऋचा अग्रवाल, पिंकी जादौन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments