राम का नाम प्राणी मात्र के समस्त पापों का नाश करने वाला है : भरत उपाध्याय

 




न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 01 अप्रैल। लगड़े की चौकी क्षेत्र के शास्त्री नगर में आज सोमवार को रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख बैंड बाजों के साथ कथा स्थल तक पहुंचीं।



कथा के पहले दिन कथा व्यास भरत उपाध्याय ने राम के चरित्र और वर्तमान में संसार के परिदृश्य पर चर्चा करते हए कहा कि संसार में कलियुग का प्रभाव बढ़ रहा है। रिश्तों की मर्यादा भंग हो रही है। पति-पत्नी, पिता-पुत्र, भाई-बहन, भाई-भाई सभी रिश्ते स्वार्थ की भेंट चढ़ रहे हैं। ऐसे मे सत्संग और रामकथा का आसरा ही हमें प्रभु की ओर मोड़ सकता है और समाज को सुंदर बना सकता है। 
व्यास गद्दी से पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि जहां रामकथा होती है, वही स्थान अयोध्या बन जाता है। राम का चरित्र अनुकरणीय है। उसका अनुकरण करें। जो पुरुष अपनी मर्यादा में  उत्तम है, वही मर्यादा पुरुषोत्तम है। वही राम है। हम सभी राम के चरित्र का थोड़ा सा अंश अपने जीवन में धारण कर लें तो घर और परिवार अयोध्या बन जाएंगे। इससे समाज में राम राज्य आएगा। यह सब होगा राम चरित मानस के चिंतन और मनन से, जिसे तुलसीदास बाबा ने आम जनमानस की भाषा में लिखा है। इसमें सभी वेदों और पुराणों का सार है।
कथा के दौरान लंगड़े की चौकी के महंत गोविंद गुरु, गोपाल गुरु, गोपी गुरु, राम उपाध्याय, डॉ. बीके अग्रवाल, किशन नायक, संजीव चौबे, बबलू लोधी, लालू जादौन, शिवम शर्मा, रामनिवास गुप्ता और आशीष चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments