Image

भारतीय सिंधु सभा ने मकर संक्रांति पर किया सैकड़ों लोगों को भोजन का दान



🙏 लोगों को समझाया मकर संक्रांति का महत्व 


न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 14 जनवरी । नर सेवा नारायण सेवा मनुष्य के जीवन में सर्वोपरि है। साथ ही निराश्रितों और भूखों को भोजन करना सबसे बड़ा दान है, महादान है। इसी को अपने संगठन का ध्येय मानते हुए भारतीय सिंधु सभा की ओर से मकर संक्रांति पर के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
 भारतीय सिंधु सभा की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी सुल्तानगंज की पुलिया पर संपूर्ण भोजन के  250 पैकेट तथा अन्य खाद्य सामग्री गरीब और श्रमिकों को वितरित की गयी। 
इस मौके पर भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सोनी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से बाहर निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यही नहीं इसी दिन सूर्य उत्तरायण भी हो जाते हैं। इसकी वजह से सूर्य की दिशा में तो बदलाव होता ही है और प्रकृति और मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। 
मकर राशि में परिवर्तन करने की ही वजह से इस पर्व को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है और इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन का महत्व विशेष रूप से पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने के लिए बहुत ज्यादा होता है।
इस अवसर अवसर पर सूर्य प्रकाश, मेघराज दियालानी ,महानगर अध्यक्ष अमृत माखीजा, महामंत्री किशोर बुधरानी, विकास जेठवानी,  रोहित आयलानी,  पार्षद मुरारी गोयल, पार्षद  प्रदीप अग्रवाल, पार्षद हरिओम बाबा, राजू खेमानी, जय किशन बुधरानी, ईश्वर सेवकानी,कपिल पंजवानी,सुरेश मंगवानी, अशोक सबनानी, खेम चंद तेजानी, हरेश पंजवानी, विक्रम हिंडवानी, पुनीत कतार, सुमित वाधवानी, पंकज जेस्वानी, मनोज थरानी, सुनील बुधवानी, कुनाल जेठवानी,पवन बत्रा, राम चंद हसानी, मुकेश सभानी आदि लोग मौजूद रहे।
 

Post a Comment

0 Comments