Image

सिंधु नगरी बल्केश्वर पर घाट पर हुआ सैकड़ों ज्योतियों का विसर्जन, घनश्याम दास देवनानी को सिंधु रत्न अवार्ड



🌼राष्ट्रीय सिधी महासंघ और सिंधी केंद्रीय पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में बल्केश्वर झूलेलाल घाट पर सिंधुनगरी का भव्य आयोजन

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 30 मार्च। राष्ट्रीय सिधी महासंघ और सिंधी केंद्रीय पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में बल्केश्वर झूलेलाल घाट पर सिंधुनगरी का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष यह 27वां आयोजन है।कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री  एसपी सिंह बघेल ने किया। मुख्य अतिथि रहे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल।वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम दास देवनानी को सिंधु रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक महेश सोनी एडवोकेट ने बताया कि पिछले 26 साल से लगातार इस तरह का आयोजन बल्केश्वर घाट पर होता आ रहा है। कार्यक्रम के समोजक एड. महेश सोनी ने बताया कि विगत 26 वर्ष से अनवरत इस स्थान पर आयोजन होता आया है। रविवार को भी आगरा महानगर की सैकड़ों ज्योतियां विसर्जन के लिए बल्केश्वर घाट पर पहुंची, जिनका मंत्र उपचार कर विधि विधान से विसर्जन कराया गया।
 इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम दास देवनानी को सिंधु रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को सिंधु गौरव सम्मान से नवाजा गया। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का भीष्म लालवानी ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। चंद्रप्रकाश सोनी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वक्त यहां सिंधी समाज की एकता और शक्ति  अपने यौवन पर दिखाई दे रही है। यहां सिंध महाकुंभ जैसा नजारा है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोहर लाल हंस यह बताया कि महाकुंभ प्रयागराज से लाई गई जल से सारे झूलेलाल दरबार को पवित्र छीटे लगाए गए। संत हिरदाराम का भव्य दरबार सजाया गया। इस व्यार्यक्रम में विद्या शर्मा, किशोर होरानी, रेखा मस्तानी ने संगीतमय भक्ति की रसधारा बहाई। ज्योतियां लेकर आने वाले भक्तों और महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया नृत्य किया।
इस अवसर पर महानगर की सभी पंचायतों के प्रधानों का सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
 इस दौरान व्यवस्था बनाने में गिरधारी लाल कर्मचंदानी, रामचंद हसानी, नंदी महाजन, गुरदास लालवानी, महेश मदनानी, सतीश मगवानी, नितिन मगवानी, आशीष खत्री आदि का विशेष योगदान रहा। सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम देवनानी, हेमंत भोजवानी, मेघराज दियालानी परमानंद आतवानी, सूर्य प्रकाश  जय राम दास होत्चंदानी, सुशील नोतनानी, जगदीश डोडानी, राज कोठारी, श्याम भोजवानी, अशोक परवानी, दौलत खुबनानी, नरेंद्र पुरष्णनी, बंटी महाराज, अमृत माखीजा, कमल जुमानी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments