न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 10 जनवरी। स्वर्गीय श्री देवी राम अग्रवाल की स्मृति में आयोजित पुरुष एवं महिला वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला।
प्रतियोगिता का पहला मैच ग्रेटर नोएडा और वैजयंती देवी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। मुकाबले में वैजयंती देवी इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेटर नोएडा को 4-1 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से कुणाल, अनुज और अंकित ने एक-एक गोल दागा, जबकि ग्रेटर नोएडा की तरफ से शिवम ने एकमात्र गोल किया। उत्कृष्ट खेल के लिए ग्रेटर नोएडा के शिवम कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला बुलंदशहर और अलीगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ की टीम ने बुलंदशहर को 2-1 से हराया। अलीगढ़ की ओर से ऋषि और सौरभ ने एक-एक गोल किया, जबकि बुलंदशहर की तरफ से सोहल ने गोल दागा। इस मैच में बुलंदशहर टीम के खिलाड़ी आयुष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष लेदर फुटवियर आयोग भारत सरकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी पूरन डावर, एमपी सिंह (ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी) तथा डॉ. कमल चौधरी (अध्यक्ष, आगरा हॉकी) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर तपेश शर्मा (उपाध्यक्ष, आगरा हॉकी), के.के. शर्मा (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), मनीष शर्मा (भजन गायक), सुधीर नारायण (गजल गायक), ललित मोहन शर्मा (प्राचार्य, बीएसए कॉलेज मथुरा), शैलेंद्र मिश्रा (सचिव, मथुरा), राकेश पाठक (रेलवे यूनियन अध्यक्ष) सहित स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल परिवार से उनके सुपुत्र उमेश अग्रवाल, सतीश गोयल, पंकज गोयल, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रियंक अग्रवाल और मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा वीरेंद्र सिंह बॉबी, वीरेंद्र वर्मा, संदीप परिहार, शैलेश सिंह, मलकीत सिंह, फिरोज, शकील खान, अमीन सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीनेश मित्तल ने किया, जबकि संजय गौतम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
मैचों के दौरान निर्णायक की भूमिका में प्रशांत शुक्ला, शकील खान, अमित सक्सेना, परवेज अख्तर, एहसान उल, शिवानी चौधरी, मधु कुमारी, आशा कुमारी और रश्मि कुमारी रहीं।


0 Comments