देश में श्रीराम और उत्तर प्रदेश में है लक्ष्मण की सरकार : विनीत शारदा

भाजपा में व्यापारियों के सम्मान

और स्वाभिमान की है पूर्ण रक्षा

 

-भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र प्रदेश संयोजक का  गौरव बंसल, संजय गुप्ता ने किया जोरदार स्वागत 


प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल का स्वागत करते आगरा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गौरव बंसल और जिला संयोजक संजय गुप्ता तथा अन्य।

न्यूज़ स्ट्रोक 

आगरा। भारत में श्रीराम रूपी नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में लक्ष्मण रूपी योगी आदित्यनाथ की सरकार है। देश की सम्मानित जनता ने अभी तक भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। देश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने व्यापारियों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में चोरी, डकैती, लूट, हत्या और अपहरण से उत्तर प्रदेश जल रहा था। ये कहना था भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल का।
भगवान टाकीज़ चौराहा स्थित होटल आशादीप पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ब्रजक्षेत्र की प्रदेश स्तरीय बैठक में 19 शहरों के महानगर और जिला के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक ने भाग लिया। प्रथम बार आगरा आगमन पर महानगर संयोजक गौरव बंसल और जिला संयोजक संजय गुप्ता ने 51 किग्रा की फूलों की माला से विनीत शारदा अग्रवाल भव्य स्वागत किया। बैठक में विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में 75 जिलों में गरीब जनता को बिजली, मकान, निःशुल्क गैस के सिलेंडर व चूल्हे दिए। उत्तर प्रदेश में गुंडे प्रदेश को छोड़ कर जा चुके हैं और जो रह गए हैं, उनका खात्मा भी जल्द हो जायेगा।

बैठक में लिए ये निर्णय
यूपी के सभी शहरों में बाजार कमेटी बनायी जाये। विशाल कमिश्नरी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक शहर से सदस्यता अभियान चला कर लगभग दस हज़ार नए व्यापारियों को पार्टी से जोड़ा जाये। उत्तर प्रदेश में 351 विधानसभा सीटों पर मझले व कुटीर उद्योग कर रहे व्यापारियों के संगठनो को पार्टी से जोड़ा जाये। व्यापारियों को दस लाख का बीमा, व्यापारी कल्याण बोर्ड, मुद्रा योजना  जैसी योजनाओ से व्यापारियों को अवगत कराएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय संयोजक हेमंत खंदौली, महानगर संयोजक गौरव बंसल, जिला संयोजक संजय गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, सौरभ बंसल, गोपाल शर्मा, संतोष कटारा, शिव कुमार प्रमुख, प्रदीप गुप्ता, सुनील मित्तल, केके गुप्ता, देवेंद्र भदौरिया, सतीश गुप्ता, विकास गोयल, आलोक भदौरिया, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments