सौरभ पोद्दार ने जीता राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक

 सौरभ पोद्दार 

🏓40+ वर्ग में यूपी टीम को दिलाई सेमीफाइनल में जगह, तेलंगाना को 3-2 से हराने में निभाई अहम भूमिका

न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 7 मई, 2026। आगरा के वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी सौरभ पोद्दार ने पुणे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 40+ वर्ग की टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सौरभ पोद्दार ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि यूपी टीम ने गत वर्ष की विजेता तेलंगाना टीम को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
सौरभ पोद्दार की इस उपलब्धि पर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन आगरा की सचिव डॉ. अलका शर्मा तथा अध्यक्ष प्रकाश शेष कौशल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता आगरा के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है

Post a Comment

0 Comments