महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना संविधान दिवस

निबंध और भाषण के माध्यम

से छात्रों को दी गई जानकारी

 महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में एनएसएस के स्वयंसेवकों, स्टूडेंट्स और शिक्षकों को संबोधित करते विद्यालय के प्रधानाचार्य, डॉ. अतुल जैन। 


 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलिया गंज आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में निबंध तथा  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार जैन ने किया। उन्होंने संविधान की मूलभूत बातों से स्वयं सेवकों और कॉलेज के अन्य स्टूडेंट्स को अवगत कराया। स्वयंसेवकों ने भाषण तथा निबंध के माध्यम से संविधान के प्रति अपने विचार रखे। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को संविधान के प्रति सम्मान करने के लिए तथा इसमें वर्णित कर्तव्य और अधिकारों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित भी किया। संविधान के जरिए राष्ट्रवाद की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी शुभम पाठक ने किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद, श्याम लाल, श्याम वीर सिंह, डॉ. विकास मिश्रा, सुबोध कुमार जैन तथा पंकज कश्यप  ने भी संविधान दिवस के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments