Image

तेरी झांकी बनी विशाल, श्री गोवर्धन महाराज.....

आगरा में गोवर्धन पूजा की धूम,
बना अन्नकूट, लगे छप्पन भोग 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। तेरे कानन कुंडल चमक रहेओ, तेरी झांकी बनी विशाल, श्री गोवर्धन महाराज...। पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को पूरे देश भर में गोवर्धन पूजा की गई। पूरे ब्रज क्षेत्र में इसकी काफी धूम रही। शहर के ज्यादातर देवालय, घर और कॉलोनियों में गोवर्धन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कई जगह भगवान को 56 भोग लगाया। प्रतीकात्मक गोवर्धन बनाकर परिक्रमा और आरती पूजन किया गया। इस अवसर पर हवन और भजन संध्या भी कई स्थानों पर आयोजित की गई। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर सामूहिक गोवर्धन पूजन कार्यक्रम हुए।

महालक्ष्मी मंदिर में गोवर्धन की पूजा करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं अन्य। ( फोटो विनोद अग्रवाल)

बल्केश्वर के यमुना तट पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 15 फीट लंबी गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर आदर्श नंदन, दीपक ढल, अविनाश राणा, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल मौजूद रहे।

 कूँचा साधूराम में सजी गोवर्धन महाराज की आकर्षक झांकी। (फोटो विनोद अग्रवाल)

कूँचेश्वर महादेव मंदिर कूँचा साधूराम, फुलट्टी बाजार में 30वां गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्रीभगवान माहेश्वरी, जितेंद्र मेहरा, दयानंद शर्मा, सोहनलाल, कैलाश, राजे खन्ना, दयाल, दिलीप, अंशु, आयुष, सतीश खन्ना, ललित कपूर, मुकेश, संजय दीक्षित, राजेश  शर्मा मौजूद रहे।

 प्रदेश के राज्य मंत्री चौधरी उदय भान सिंह के आवास पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल चौधरी उदयभान सिंह एवं अन्य। ( फोटो विनोद अग्रवाल)

जयपुर हाउस में प्रदेश के राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के आवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। देवेंद्र चौधरी, अरविंद चौधरी, ओमप्रकाश चलनी वाले, श्वेता चौधरी, डॉक्टर नीतू चौधरी आदि  लोग शामिल हुए।
 गंगेश्वर कैंपस सोसाइटी में गोवर्धन पूजा करते स्थानीय निवासी। (फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )

गंगेश्वर कैंपस सोसायटी रिंग रोड पर गोवेर्धन पूजन किया गया। अन्नकूट का प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र गर्ग, अभिषेक शर्मा, द्रवित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विनय गर्ग, अशोक अग्रवाल, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्मसभा मंदिर में पूजा अर्चना करते एवं परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। ( फोटो विनोद अग्रवाल)

 शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में गोवर्धन महाराज की महाआरती और परिक्रमा हुई। अन्नकूट का प्रसाद वितरित हुआ। यहां बासुदेव प्रसाद मित्तल, भूपेंद्र सिंह, सर्वोत्तम सिंह, हेमंत सलूजा, चक्खनलाल, सुनील दत्त शर्मा, आशा अग्रवाल, ललित कुकरेजा आदि शामिल हुए।

 गिरधर कॉलोनी, लोहिया नगर, बल्केश्वर में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना करतीं सास-बहू। ( फोटो विनोद अग्रवाल )


Post a Comment

0 Comments