Image

आगरा की सब जूनियर और सीनियर वुशू टीम का चयन


चयनित टीम राज्य स्तरीय

प्रतियोगिता में लेगी भाग

 जिला स्तरीय वुशू टीम चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथिगण।  ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। आगामी दिनों में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के लिए आगरा की जूनियर और सीनियर टीमों का चयन कर लिया गया है।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हिलमैन पब्लिक स्कूल फतेहपुर सीकरी रोड, आगरा पर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 450 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ही आगरा की टीमों का चयन सेंट वी.एस. पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम पर किया गया। चयन ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट वी.एस. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महाराज सिंह धनगर ने किया। विशिष्ट अतिथि रहे वाइस चेयरमैन दीपक धनगर, डायरेक्टर पवन कुमार, प्रिंसिपल जेएस भदौरिया। चयन ऑब्जर्वर जिला वुशू एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार रहे। मुख्य चयनकर्ता रूपेश अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उमेश कुमार, शरद लता दीक्षित, आदित्य, अजय परिहार ने निभाई। चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास कैंप 11 से 16 नवंबर तक सायं 5 बजे से 8 बजे तक  राधा कृष्ण मंदिर लायर्स  कॉलोनी पार्क पर लगाया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी 
बालिका वर्ग:
अनाहिता मिश्रा, अनुष्का कुमारी, गुंजन यादव, अनुष्का यादव, वर्षा चौहान, तेजस्विनी चौधरी, कुमकुम।

बालक वर्ग: 
आदित्य, साहिल कुमार, अभिनंदन यादव, कुश, आदित्य भारद्वाज, निखिल, अभिषेक चौहान, कौशल यादव, नवीन यादव, निखिल यादव, आशीष कुमार, शिवम कुमार, संजय यादव, अभिषेक शर्मा, विवेक दीक्षित,  विपल्व सक्सेना, रिपुदमन सिंह, राधे, उमेश।

Post a Comment

0 Comments