Image

अखिलेश का अपराध वाला इत्र अब नहीं चाहिए- दिनेश शर्मा


प्रदेश में भाजपा का कोई भी

मुकाबला नहीं- डिप्टी सीएम

 सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।


न्यूज़ स्ट्रोक 

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज बुधवार सुबह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर के चल रहे विकासकार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। बाकी दलों में दूसरे नंबर के लिए खींचतान है।
अपने दो दिवसीय दौरे पर ताज नगरी आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के इत्र लांच करने पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तब अपराध का इत्र खूब महकता था। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब अपराध वाला इत्र नहीं चाहिए। यूपी की जनता को भ्रष्टाचार और भय फैलाने वाला है इत्र नहीं पसंद है।

डीएपी की किल्लत दूर होगी, सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी

आगरा में बढ़ते प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि मेट्रो के काम में धूल न उड़े इसके लिए अधिकारी जनप्रतिनिधि और मेट्रो प्रशासन आपसी सामंजस्य कर रणनीति बनाएंगे। इसके निर्देश दिए गए हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
किसानों को हो रही खाद की समस्या पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी की किल्लत जल्द दूर होगी, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर तेजी से काम हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सर्किट हाउस के बाद छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन भव्य चतुर्विशति का जिनालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

पूरे विश्व में भगवान महावीर के उपदेशों का अनुकरण होता है

मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के सानिध्य में यहां आयोजन हो रहा है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अतिथि के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर जैन समाज की तरफ से उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज ने पूरे देश को दिशा दी है।अहिंसा को पूरे विश्व को आत्मसात करने की जरूरत है। इससे विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। कहा कि पूरे विश्व में भगवान महावीर के उपदेशों का अनुकरण किया जाता है।

 सर्किट हाउस में आगरा के जनप्रतिनिधियों और भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों से चर्चा करते 


भाजपा के पन्ना प्रमुख जीत के आधार

इससे पूर्व मंगलवार रात भाजपा जिला व महानगर के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए बड़ी संख्या में नए लोगों को पार्टी के सदस्य बनाया जाए। उन्होंने पन्ना प्रमुख की समस्याओं का ध्यान रखने को कहा। पन्ना प्रमुखों को जीत का आधार बताया। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव में अभी से जुट जाने के लिए कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, दिगंबर सिंह धाकरे, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments