पहले दिन होम गार्डन और
स्टेडियम ने भी जीते मैच
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर शुरू हुई स्वर्गीय श्रीमती शिव देवी स्मृति प्राइज मनी सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में आज शनिवार को आर्मी हॉकी टीम ने प्रयागराज को 15-1 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। आज पहले दिन तीन मैच खेले गए, जिनमें स्टेडियम आगरा, होम गार्डन और आर्मी हॉकी टीम ने दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह लोधी (आईआरएस), विशिष्ट अतिथि पीसीएस विजय कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव सोई, धर्मेंद्र बघेल और अजय कुमार सिंह ने किया।
टूर्नामेंट के पहले मैच में स्टेडियम आगरा ने एक संघर्षपूर्ण मैच में कृष्णा कॉलेज को 4-3 से हराया। स्टेडियम की तरफ से खलील, रवि कुणाल, पाल व मनीष ने एक-एक गोल किया। कृष्णा कॉलेज की ओर से सहवाग ने 2, सोहराब ने एक गोल किया।

दूसरे लीग मैच में होम गार्डन ने ताज क्लब को 4-2 से मात दी। होम गार्डन की ओर से अनुराग ने दो, अभिषेक और अंकित ने एक-एक गोल किया। ताज क्लब की ओर से मोहित ने दो गोल किए
तीसरे लीग मैच में आर्मी हॉकी टीम ने प्रयागराज हॉकी टीम को 15-1 के विशाल अंतर से रौंद दिया। आर्मी की ओर से बिरजू ने छह गोल, पप्पू ने चार, आज्ञा पाल ने तीन और केशवन ने दो गोल किए। प्रयागराज की तरफ से शहबाज ने एक गोल किया।
निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, शकील खान, शाहिद अंसारी, रवि जायसवाल, गौरव, मोना अग्रवाल, कुमारी संतोष, भरत पाल, राजू, सोहेल और आशीष जैन थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फिरोज खान, मुकेश कुमार, महेश कुमार, आमीन, मोईन खान, मनीष दिवाकर, अजीज खान, लक्ष्मण सिंह राजपूत, रूप सिंह राजपूत मौजूद रहे।
सभी का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व डीएसओ के पी सिंह ने किया प्रतियोगिता का संचालन केपी सिंह प्रवक्ता ने किया।

0 Comments