न्यूज़ स्ट्रोक
| विशाल खंडेलवाल |
शुक्रवार को कासगंज के वीके जैन कॉलेज में फेंसिंग टीम के लिए चयन ट्रायल आयोजित हुए। इसमें डॉ. मनोरमा इंस्टिट्यूट से बीपीई के तृतीय वर्ष के छात्र विशाल खंडेलवाल ने तीसरा स्थान अर्जित कर टीम में जगह बनाई। इसके अलावा छलेसर कैंपस के आशीष सिंह, पंडित मुन्नीलाल कॉलेज के आमिर खान और आरसीएस कॉलेज के मयंक सिंह ने भी अलग-अलग वर्गों से यूनिवर्सिटी की फेंसिंग टीम में जगह बनाई। चयन प्रक्रिया में 10 कॉलेज से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया था।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में विशाल खंडेलवाल का सीनियर वर्ग में, आमिर खान और मयंक सिंह का जूनियर टीम के लिए सिलेक्शन हुआ था।

0 Comments