अंडर-14 टूर्नामेंट के मैच में
लगातार दूसरी जीत मिली
| धीरज रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान करते अधिवक्ता विनोद कमल। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। श्रीमती निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज गुरुवार को खेले गए मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने विविधा सनराइज क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से बुरी तरह पराजित किया।
सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम रोहता पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के इस मैच में टॉस विविधा ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की बदौलत विविधा की टीम 35.4 ओवर में महज 85 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए खेम बाबानी ने 16 रन, अतिशय जैन ने 14 रन बनाए। ताज एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए धीरज रघुवंशी और मोहित गोला ने तीन-तीन विकेट लिए। कृष्णान्श ने दो, द्रोण दुबे और नमन ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ताज़ स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने 14.3 ओवर में केवल एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से राहुल राजपूत 39 रन पर और तनिष्क 34 रन पर नाबाद रहे। मैन ऑफ द मैच धीरज रघुवंशी रहे। धीरज को पुरस्कार एडवोकेट विनोद कमल ने प्रदान किया।
इस अवसर पर निखिल शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, हरीश तोमर आदि मौजूद रहे।

0 Comments