भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और शतक के बाद दर्शकों का अभिवादन करते हुए ( फोटो बीसीसीआई टि्वटर हैंडल से साभार ) |
शतक में तब्दील नहीं हो
सकी फिर से विराट पारी
केपटाउन। न्यूलैंड्स में आज मंगलवार को तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक और चेतेश्वर पुजारा के 43 रन के बावजूद 223 रन ही बना सकी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने आठ ओवरों में एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। टीम अभी भी भारत के 206 रनों से पीछे है। सलामी बल्लेबाज कप्तान डीन एल्गर (3) जल्द ही जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद, नाइटवॉचमैन के रूप में आए केशव महाराज और एडेन मार्करम दिन का खेल खत्म होने तक संभलकर भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना किया। मार्करम (8) और महाराज (6) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं, भारत से अभी भी टीम 206 रनों से पीछे है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की झोली में गया था। तीसरे मुकाबले से इस सीरीज का फैसला हो जाएगा। अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही, तो भारतीय टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी।
इससे पूर्व भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 223 रनों पर ऑल आउट हो गई। आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के छह विकेट महज 82 रनों पर ही गिरा दिए थे, जिससे भारत 77.3 ओवरों में 223 रनों पर सिमट गया। कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 79 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से फ्लॉप हुए।
भारत ने पहले और दूसरे सत्र में दो-दो विकेट गंवाए लेकिन अंतिम सत्र में भारत ने अपने बचे सभी छह विकेट गंवा दिए। अपना 99वां टेस्ट खेल रहे विराट ने अपना 28वां अर्धशतक बनाया। उन्होंने 201 गेंदों पर 79 रन की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। विराट ने पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 153 गेंदों में 62 और ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों में 51 रन जोड़े। विराट अपनी पारी को शतक में तब्दील एक बार फिर नहीं कर सके। पुजारा ने 77 गेंदों में 43 और पंत ने 50 गेंदों पर 27 रन बनाये। भारत ने लंच तक दो विकेट खोकर 75 और चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।
पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी एक बार फिर निराश किया। वह 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बना कर आउट हो गए। 116 के स्कोर पर रबादा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैगिसो रबाडा ने 4, मार्को जेनसन ने 3 विकेट लिये। लुंगी नगीदी, केशव महाराज और ड्वेन ओलिवियर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

0 Comments