उत्तराखंड बना कराटे चैंपियन, असम दूसरे, यूपी तीसरे स्थान पर

वान्या, शुभम, देव, कुणाल

और धैर्य ने जीते गोल्ड मेडल



👉 आगरा में खेली गई ऑल इंडिया इंडो कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। जापान कराटे डो शितोरियु इंटरनेशनल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंडो कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2021 30 और 31 दिसंबर को ताजगंज आगरा स्थित होटल चाणक्य में आयोजित हुई। प्रतियोगिता उत्तराखंड ने जीती। असम की टीम दूसरे स्थान पर और यूपी की टीम तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीम को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, बेंगलुरू, तेलंगना, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से महिला-पुरुष वर्ग में 300 खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में पड़ोसी देश नेपाल के भी 15 खिलाड़ी प्रतिभाग किया। अन्य देशों के खिलाड़ी कोविड-19 के कारण इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं मिली।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि एन के चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष रस्साकशी फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
 प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री सिंह बघेल का स्वागत करते निर्मल गोस्वामी तथा अन्य।


दूसरे दिन 31 दिसंबर को राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह मुख्य अतिथि रहे एवं श्री सुनील चंद जोशी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में चार साल की कराटे खिलाड़ी आगरा की वान्या ने कुमिते में गोल्ड मेडल पर कब्जा करते हुए आगरा का गौरव बढ़ाया। वहीं बालक वर्ग में आगरा के शुभम बघेल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
प्रतियोगिता संयोजक व ऑल इंडिया जापान कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष निर्मल गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले देव, धैर्य, पारस, कुणाल और प्रतीक रहे।
सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले अवंती, उन्नति, शौर्य, अयाना मेहता पोरवाल, प्रशांत रहे। ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले हर्षित, मयंक, रोहित, आयुषी, मुदित, आर्यन, रिधान, रुद्रा, सिमरिता गोस्वामी रहे।
 विज्ञापन


खेलों के दौरान सुर्जित चारी, पारस कुशवाह, प्रवीन गोस्वामी, प्रवीन सोनी, कुनाल गोस्वामी व निर्णायक मंडल से डॉ. रेनू गुप्ता, जीतू चौधरी, कपिल देव, मो नासिर, अकबर अली, मफिजुल रहमान, गजेंद्र, सूरज कुमार, देवव्रत, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments