शिव शक्ति पब्लिक और विश्व भारती स्कूल ने जीते मैच

 अंडर-19 स्कूल क्रिकेट में

 रोमांचक मुकाबले जारी

खिलाड़ियों और अंपायर्स से परिचय प्राप्त करते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केके शर्मा। नीचे चित्र में केके शर्मा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते  तपेश शर्मा।  

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी के मैदान  पर खेली  जा रही प्रथम अंडर-19 श्री विद्या शंकर मेमोरियल स्कूली क्रिकेट  चैंपियनशिप (विंटर कप) में बुधवार को शिव शक्ति पब्लिक स्कूल और विश्व भारती स्कूल ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
 इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, बीसीसीआई रेफरी और अनुभवी कोच केके शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिल के मैचों की शुरुआत कराई। उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार स्पीच देकर मोटिवेट किया। उन्हें तेज गेंदबाजी की टिप्स भी दिए।
दिन का पहला मैच मिल्टन पब्लिक स्कूल और शिव शक्ति पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। यह मैच शिव शक्ति ने 26 रन से जीता। टॉस जीतकर मिल्टन पब्लिक स्कूल ने शिव शक्ति स्कूल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिव शक्ति की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 176 रन बनाए। विशाल यादव ने 35 रन, रितेश, नितीश और सचिन ने 24-24 रनों का योगदान दिया। मिल्टन पब्लिक स्कूल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने चार और कनिष्क ने दो विकेट लिए।
 जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिल्टन पब्लिक स्कूल की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 150 रन बना ही सकी। टीम के लिए अनुज ने सर्वाधिक 55 और किशन ने 20 रन बनाए। शिव शक्ति स्कूल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितिक, सचिन और सुमित ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शिव शक्ति के सचिन को मुख्य अतिथि सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने प्रदान किया।
मैन ऑफ द मैच शिव शक्ति के सचिन को पुरस्कार प्रदान करते मुख्य अतिथि सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार।

 दिन का दूसरा मैच बोस्टन पब्लिक स्कूल और विश्व भारती के बीच खेला गया। अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक चले मैच को विश्व भारती स्कूल ने तीन विकेट से जीता। 
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बोस्टन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। शाहरुख सैफी ने 61 और विशाल लोधी ने 15 रनों का योगदान दिया। विश्व भारती की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवा जादौन, करन गोला और ध्रुव तोमर ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व भारती की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर जीत हासिल की। जिसमें अनूप जशावत ने शानदार 50 और ध्रुव तोमर  ने 36 रनों का योगदान दिया। बोस्टन पब्लिक स्कूल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनिल सविता ने 2 और दिशांत ने एक विकेट लिया।
शानदार बल्लेबाजी के लिए अनूप जशावत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आगरा कॉलेज की टीम के पूर्व कप्तान मनोज शर्मा ने दिया। मैच में अंपायर थे असीम पाल, द्रवित शर्मा और शुभम ठाकुर। कॉमेंटेटर नरेंद्र शर्मा रहे।
इस दौरान बैजंती देवी शिक्षा परिवार के निदेशक नितेश शर्मा, प्रबंधक योगेश शर्मा, तपेश शर्मा, राम राजपूत, प्रवेश भारद्वाज, ब्रजेश राजपूत, बबले भारद्वाज, अर्जुन उदैनिया, प्रणव ठाकुर, प्रेम प्रभात, अशोक राजौरा आदि उपस्थित रहे।
 विज्ञापन



Post a Comment

0 Comments