स्प्रिंगडेल स्कूल की रोमांचक जीत, जॉन मिल्टन स्कूल ने भी जीता मैच

 मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते उत्तर प्रदेश विद्युत संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा और उनके साथ हैं डूडा अधिकारी मुनीश राज।



👉अंडर-19 स्कूल चैंपियनशिप में बैजंती देवी और गौतम ऋषि कॉलेज को मिली हार 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। विद्या शंकर शर्मा मेमोरियल अंडर-19 स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप (विंटर कप) में सोमवार को स्प्रिंगडेल स्कूल ने बैजंती देवी स्कूल को एक रोमांचक मैच में एक रन से हराया। वहीं जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने गौतम ऋषि इंटर कॉलेज को 13 रन से शिकस्त दी। आज हारने वाली इन दोनों टीमों ने कल अपने पहले मैच जीते थे।
स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेली जा रही इस चैंपियनशिप में दिन का पहला मैच बैजंती देवी स्कूल और स्प्रिंगडेल स्कूल के मध्य खेला गया। बैजंती देवी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।  इस पर स्प्रिंगडेल स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। दीपक लोधी ने 69 और अमित कुमार ने 41 रन का योगदान दिया। बैजंती देवी स्कूल की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए कुलदीप व वरुण ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैजंती देवी की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी और एक रन से हार गई। शिवम् जादौन ने 43 और वरुण चाहर ने 33 रन बनाये। स्प्रिंगडेल स्कूल की ओर से सूरज सिंह व विकास कुंतल ने 3-3 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच विकास कुंतल को चुना गया। दूसरा मुक़ाबला जॉन मिल्टन स्कूल व गौतम ऋषि इण्टर कॉलेज के मध्य खेला गया। जॉन मिल्टन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। लव गर्ग ने 38 व मोहित शर्मा ने 29 रन का योगदान दिया। गौतम ऋषि इण्टर कॉलेज की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए अखिल सिकरवार ने तीन व अमन चौधरी ने दो विकेट झटके। 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम ऋषि इण्टर कॉलेज की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच हार गई। भूपेंद्र बघेल ने 39 रन, लेखांश आज़ाद ने 34 व शोभित चौधरी ने 38 रन बनाये। जॉन मिल्टन की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए मोहित ने तीन और सत्या ने दो विकेट लिए।
आज के मैचों के दौरान शैलेन्द्र कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष विधुत परिषद् उ.प्र.) और  मुनीश राज(P.O DUDA) व अभिषेक राजपूत जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी अतिथियों ने खिलाडियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और कोरोना से भयभीत ना होते हुए जागरूक रहने की सलाह दी।

इस दौरान कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, नितेश शर्मा,  ब्रजेश राजपूत, राम राजपूत, प्रेम प्रभात, अंकुर, अर्जुन, बब्ले भारद्वाज,  विशाल पचौरी और सीए लवकुश परमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Post a Comment

0 Comments