चंद्र प्रकाश सोनी का बडरिया समाज ने किया जोरदार स्वागत


सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ( बीच में ) के साथ मौजूद बडरिया समाज के गणमान्य लोग। ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत में अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही चंद्र प्रकाश सोनी के स्वागत और सम्मान का दौर जारी है। सोमवार को भी बडरिया समाज के लोगों ने सोनी का जोरदार स्वागत किया।
दरेसी नंबर दो स्थित होटल लाल्स इन में आयोजित एक कार्यक्रम में बडरिया समाज के गणमान्य लोगों ने चंद्र प्रकाश सोनी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां उल्लेखनीय है कि चंद प्रकाश सोनी बडरिया समाज के भी अध्यक्ष हैं। इससे बडरिया समाज के लोगों में काफी उत्साह है। मौजूद लोगों ने इस अवसर पर कहा कि चंद्र प्रकाश सोनी के सिंधी सेंट्रल पंचायत का अध्यक्ष बनने से हम सभी गौरवान्वित हैं। हर पल उनके साथ खड़े हैं। सोनी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया पद मिलने से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिम्मेदारी सभी लोग मिलजुलकर निभाएंगे। चंद्र प्रकाश सोनी के साथ सिंधी सेंट्रल पंचायत के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी भी मौजूद रहे। 
 बडरिया समाज से स्वागत करने वालों में लाल चन्द, वीरू मल सोनी, पहलाज राय सोनी, भगवान दास सोनी, लीला राम सोनी,
लाल चन्द, मिर्चु मल सोनी, मोहन लाल सोनी, नाथू मल सोनी, जाजन भाई, कमल सोनी, राज कुमार, गिरधारी मल सोनी, किशन सोनी, जगदीश सोनी, मनीष सोनी सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments