👉सिंधी सेंट्रल पंचायत और श्री कृष्ण गौशाला कमेटी का मकर संक्रांति कार्यक्रम
👉लोगों को गर्म कपड़े, खाद्य सामग्री, फल वितरित, गौ माता का भंडारा भी किया
लोगों को दैनिक जरूरत का सामान प्रदान करते सिंधी सेंट्रल पंचायत और श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के पदाधिकारी। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। यहां दैनिक जीवन की हर सामग्री उपलब्ध थी। जरूरतमंद लोगों की आवश्यकतानुसार शॉल, रजाई, टॉवल, कम्बल, खाद्य सामग्री, फल, गजक व अन्य सामग्री। इनको पाकर लोगों के चहरों पर मुस्कान बिखर गई। मौका था शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में सिंधी सेन्ट्रल पंचायत और श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मदनलाल पंजवानी के सहयोग से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का।
कार्यक्रम में 400 से अधिक जरूरतमंद लोगों को हर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। गौमाताओं का भंडारा भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि मकर संक्रांति पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है, जो सीधा स्वर्ग के द्वार पर लेकर जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा, श्रीकृष्ण गौशाला के अध्यक्ष गिरधारीलाल भगत्यानी, सूर्य प्रकाश, हेमन्त भोजवानी, प्रकाश केसवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, भोजराज लालवानी, श्याम भोजवानी, सुंदर लाल हरजानी, जयप्रकाश धर्माणी, महेश मंघरानी, मदनलाल पंजवानी, उमेश पैरवानी, लक्ष्मण कल्याणी, लालचंद मोटवानी, मेघराज लड़कानी, सुनील करमचनदानी, मनोज नोतनानी, लक्ष्मण दास राजवानी, जेके भाई, प्रदीप बनवारी, मनीष हरजानी, पूनम पंजवानी, संध्या, सुनिता पंजवानी विजय भाटिया आदि मौजूद रहे।
0 Comments