Image

चुनावी खिचड़ी: योगी ने दलित कार्यकर्ता के घर खिचड़ी खाई

दलित भाजपा कार्यकर्ता के घर खिचड़ी का आनंद लेते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( फोटो योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से साभार )




न्यूज़ स्ट्रोक
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी दलों में चुनावी खिचड़ी पक रही है। ऐसे में भला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी कैसे पीछे रहते। सीएम साहब के लिए खिचड़ी एक दलित भाजपा कार्यकर्ता के घर बनी।
योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को दलित पार्टी कार्यकर्ता अमृत लाल भारती के आवास पर मकर संक्रांति का पर्व बनाया। इस मौके मुख्यमंत्री ने उनके घर पर खिचड़ी का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर फर्श में बैठकर भारती के साथ पारंपरिक तरीके से खिचड़ी का भोज किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' कार्यक्रम के तहत सहभोज में भाग लिया था।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से गरीब से गरीब व्यक्ति को भी लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस बीच, भारती के परिवार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को अतिथि के रूप में पाकर खुश हैं। परिवार की महिलाओं ने कहा, "हमने इस अवसर पर खिचड़ी, पापड़ और कुछ अन्य व्यंजन तैयार किए थे।"





Post a Comment

0 Comments